जलाभिषेक के बाद लौटते समय ट्रॉली पलटी, एक कांवड़िये की मौत; हादसों में 19 घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जलाभिषेक के बाद लौटते समय ट्रॉली पलटी, एक कांवड़िये की मौत; हादसों में 19 घायल

Monday, August 5, 2024 | August 05, 2024 Last Updated 2024-08-05T15:19:01Z
    Share
संवाददाता सुमित कुमार



जलाभिषेक के बाद लौटते समय ट्रॉली पलटी, एक कांवड़िये की मौत; हादसों में 19 घायल

बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर कई हादसे हुए। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कुलचौरा गांव के नजदीक सोमवार सुबह ट्रॉली पलटने से एक कांवड़िये की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। अन्य हादसों में 16 कांवड़िये घायल हुए हैं। 

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कुलचौरा गांव के नजदीक सोमवार को कांवड़ियों की ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसके नीचे दबकर कांवड़िया कामेश (20) की मौत हो गई।


 हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सभी कांवड़िये पटना देवकली शिव मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहे थे। मृतक कांवड़िया के परिजन ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

हादसा सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे हुआ। उस वक्त मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी कांवड़ियों का जत्था शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र


में स्थित पटना देवकली शिव मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहा था। उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीजे रखा हुआ था। सभी कांवड़िये नाचते झूमते हुए लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुलचौरा के नजदीक पहुंचा था।

 यहां अचानक ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसके नीचे कांवड़िया कामेश दब गए। हादसे के बाद कुलचौरा गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रॉली उठाकर कामेश को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे में अरविंद, अमित और ओमेंद्र घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर सुनकर कांवड़िया के परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस ने कांवड़िया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अलग-अलग हादसों में 16 कांवड़िये घायल
जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार रात सड़क हादसों में 16 कांवड़िये घायल हुए हैं।

सबसे ज्यादा हादसे बाइक फिसल जाने से हुए। बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी कांवड़िया संजू (20) और प्रदीप (16) की बाइक पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव फुटरायां निवासी नन्हेलाल (38) पुत्र प्रह्रलाद की बाइक से बुटला के पास टकरा करा गई। 

नन्हेलाल की बाइक पर उन्हीं के गांव के जोगेंद्र (28) और शोभित यादव (30) भी सवार थे। हादसे में पांचों कांवड़िये घायल हो गए। बदायूं में कमनपुर गोटिंया निवासी सुरेंद्र (35) बाइक फिसलने से घायल हुए। इसके अलावा हाईवे पर ही अलग-अलग स्थानों पर हादसों में 11 कांवड़िये घायल हुए हैं। इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close