यूपी की सियासी भूचाल पर अखिलेश ने योगी को घेरा।
संवाददाता आकाश बाबू
लखनऊ। विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी पर अयोध्या के दुष्कर्म मामले को लेकर हो रहे हमले के बीच पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले षड़यंत्र करना चाहती है।
उनका लक्ष्य पहले दिन से ही रहा है कि समाजवादियों को कैसे बदनाम किया जाए? खासकर मुसलमानों को लेकर उनकी सोच अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।
अखिलेश ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का नाम लिए बिना कहा कि एक मंत्री चिल्ला रहीं हैं कि आरक्षण खत्म हो गया है
जिन्हें आरक्षण की चिंता है, वह पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी भाई बहन चाहे दिल्ली में हों या लखनऊ में, तुरंत बीजेपी को छोड़ दें।
समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती पर जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सपा अध्यक्ष ने अयोध्या के दुराचार प्रकरण में डीएनए टेस्ट की अपनी मांग फिर से दोहरायी।
हाथ में एक कागज को दिखाते हुए बोले कि यह वर्ष 2023 का भाजपा सरकार का ही आदेश है कि जिस मामले में सात साल से अधिक की सजा का प्राविधान है, उसमें डीएनए टेस्ट कराया जाए। ऐसे में मैं क्या गलत मांग कर रहा हूं?
कन्नौज के बीजेपी के नेता के इशारे पर उस बेटी का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। अखिलेश ने बिना नाम लिए फिर से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोला। कहा कि एक स्टूल किट नेता हैं,