भारतीय किसान संघ रामपुर के चमरौआ ब्लाक का हुआ गठन
रामपुर। आज दिनांक 6 अगस्त दिन मंगलवार को विकासखंड चमरौआ के ग्राम भोट में भारतीय किसान संघ की ब्लाक कार्यकारणी का गठन किया गया। सबसे पहले राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह जी भाई साहब ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।
इसके बाद विभाग संगठन मंत्री रमेश चंद खटाना जी ने झंडा लगाया। इसी क्रम में सभी किसानों को संदेश दिया कि सभी किसान जैविक खेती करे और अपने जीवन को सही दिशा की ओर लेकर जाए।
उन्होंने कहा कि सभी किसान भाई कीटनाशक का पूरी तरह त्याग करे l वीरेश शर्मा ने ब्लाक के गठन के क्रम में दिनेश पाल जी का नाम प्रस्ताव में ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए
रखा गया जिसमें सभी ने सहमति के साथ इनको ॐ की ध्वनि से चुना और इसी के साथ ब्लाक मंत्री पद के लिए ओमकार सिंह को चुना गया।