एकादशी पर रंग -बिरंगी रोशनियों से नहाया शहर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एकादशी पर रंग -बिरंगी रोशनियों से नहाया शहर

Friday, August 30, 2024 | August 30, 2024 Last Updated 2024-08-30T12:01:49Z
    Share
एकादशी पर रंग -बिरंगी रोशनियों से नहाया शहर
*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं*।भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के तीन दिन बाद सूतक खत्म होने पर जिले में एकादशी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में भव्य सजावट हुई। शहर के प्रसिद्ध बिरुआ बाड़ी हर प्रसाद गौरीशंकर देवालय में विशेष सजावट देखने के लिए मिली।


 मंदिरों में देर रात तक भीड़ रही। एकादशी पर बृहस्पतिवार को सूरज ढलते ही रंग बिरंगी रोशनी से शहर जगमगा उठा। शहर के मढ़ई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में स्थित लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर भी एकादशी के पावन पर पर सजाया
 गया। पंडित गिरीश शर्मा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के तीन दिन बाद भगवान को घर से बाहर खुले आसमान के नीचे लाया गया था। इसी वजह से जिले मे सालों से एकादशी का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close