नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं बिल्सी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तहसील सभागार में महिलाओं के प्रति अपराध एवं लैंगिक समानता का
अधिकार से संबंधित विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1081 के बारे में व शिक्षा के
अधिकार से संबंधित जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में उल्लेखित शिक्षा के अधिकार एवं महिलाओं के विधिक अधिकारों से संबंधित एवं छुआ -छूत धूम्रपान व ड्रग्स
के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की है गई। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष को समान अधिकार मिलने चाहिए। तभी कई समस्याओं का निराकरण आसानी से हो सकेगा।