मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूब कर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूब कर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Friday, August 30, 2024 | August 30, 2024 Last Updated 2024-08-30T12:39:30Z
    Share
मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूब कर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रामपुर। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव में मछली पकड़ने तालाब में गये एक युवक की डूबकर मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
आपको बताते चलें कि मामला जनपद के बिलासपुर थाना क्षेत्र के पट्टी अशोकपुर गांव का है जहां गांव निवासी युवक शेर सिंह(30) बीते गुरुवार की शाम को मछली पकड़ने के लिए

 गाँव के पास तालाब में जाल बिछाने के लिए गया था। आज शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे जाल को निकालने के लिए तालाब में पानी में उतरा। इसी दौरान युवक का पैर गहरे गढढे में फिसलता चला गया।


गढढे में पैर फिसलते ही युवक की जोर से चीख निकली। युवक की जोर की चीख़ पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। एकत्रित हुई भीड़ ने तुरंत भोट थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भोट थाना पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर तालाब में डूबे युवक को बाहर निकालकर उपचार के लिए


 जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ जांच के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा भरने की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लि भेज दिया। ऊधर बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close