ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के कैम्प कार्यालय रामपुर में हुआ बैठक का आयोजन
रामपुर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के कैम्प कार्यालय रामपुर में आज बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी देवी ने कहा कि सीएमओ रामपुर डॉ0 एसपी सिंह के चरित्र के ऊपर जो दोषारोपण किया जा रहा है वह निराधार है।
उन्होंने कहा कि डा0 एसपी सिंह जब से जनपद रामपुर में आए हैं तब उन्होंने हमेशा जनता के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं , हमेशा नारी शक्ति को सर्वोपरि माना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भी हजारों नारियां वर्क करती हैं।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2022 में सीएमओ रामपुर बने डा0 एसपी सिंह ने अपने कार्यकाल में कभी भी कोई पक्षपात नहीं किया ।उन्होंने कहा कि जनता को जब भी सीएमओ की जरूरत पड़ी उन्होंने तत्काल उनका सहयोग किया।
उन्होंने कहा कि सीएमओ डा0 एसपी सिंह ने आज तक भ्रष्टाचार को परे रखते हुए ईमानदारी से कार्य किए हैं इसलिए वह एक चरित्रवान व्यक्तित्व के धनी होने के साथ साथ एक सम्मानित वरिष्ठ अधिकारी है ।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले के जिम्मेदार पद पर कार्यरत किसी व्यक्ति के ऊपर झूठे आरोप लगाया जाना यही माना जा सकता है कहीं न कहीं हमारे सिस्टम में कमी है। जो जिले के वरिष्ठ अधिकारी के ऊपर इस तरीके के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं ।
ऐसा किसी के भी द्वारा किया जाना उचित नहीं माना जाना चाहिए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नंदन प्रसाद गंगवार, प्रदेश महासचिव अनुपम गंगवार, प्रदेश मंत्री दिगपाल गंगवार,
प्रदेश संगठन मंत्री केपी गंगवार प्रदेश मंत्री सुनील शर्मा मंडल इंचार्ज जाकिर रजा खा, मंडल इंचार्ज युवा मोर्चा शेखर सक्सेना ,
जिलाध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष डीके अग्रवाल, जिला महासचिव ओम निवास गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे!