डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा विरोध प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा विरोध प्रदर्शन

Saturday, August 17, 2024 | August 17, 2024 Last Updated 2024-08-17T15:58:28Z
    Share
धनवंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन रजि0 की ओर से डॉ. संजीव गुप्ता (अध्यक्ष) की अध्यक्षता में आज दिनांक 17/08/24 को शाम 7:30 बजे सुभाष चौक बदायूं में कोलकाता में महिला

 डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया एवं कैंडल मार्च किया गया |

धनवंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ वैभव गुप्ता के आहवान पर समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सुबह से दाहिने हाथ में काली पट्टी बांधकर ओ0पी0डी0 की गई|
 संगठन के अध्यक्ष द्वारा मांग की गई

कि महिला डॉक्टर के साथ हुए अमानवीय घटना की जल्द से जल्द खुलासा कर समस्त दोषियों को फांसी की सजा दी जाए| विरोध प्रदर्शन में डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. गोपाल वैश्य, डॉ.वैभव गुप्ता, डॉ. अरविंद सक्सेना,


डॉ. योगेश सक्सेना, डॉ.भीकम सिंह,डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. नरेंद्र कश्यप, डॉ. वीरेश उपाध्याय, डॉ डीके सिंह, डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. मोहित शर्मा,


डॉ. आशीष सारस्वत, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ संजय, डॉ विकास पाल,डॉ. तोसेंद्र डॉ. प्रमोद,डॉ. मो0 हसीन, डॉ. अमरदीप आदि उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close