उझानी – देवनागरी इंटर कॉलेज में हरियाली तीज की धूम, छात्राओं ने हाथों पर लगाई मेंहदी
उझानी बदांयू 6 अगस्त। नगर के देवनागरी पब्लिक इंटर कालेज में आज हरियाली तीज महोत्सव की धूम रही, छात्राओं ने सावन गीत गाकर समां बांधा तो हाथों पर खूबसूरत मेंहदी रचाकर पुरस्कार पाऐ।
इस मौके पर कालेज की प्रबंधिका श्री मती प्रोमिला शर्मा ने बताया हरियाली तीज, जिसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है, भारतीय संस्कृति और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह मुख्यतः उत्तर भारत के राज्यों जैसे
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार में मनाया जाता है। यह त्योहार श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जो आमतौर पर जुलाई या अगस्त में आता है।
कॉलेज निर्देशिका शिखा शर्मा ने भी छात्राओं को हरियाली तीज
त्योहार का महत्व समझाया कहा कि
इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य प्रकृति की सुंदरता और हरियाली का स्वागत करना है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं।
इस व्रत को निभाने वाली महिलाएं दिनभर निर्जल रहती हैं और रात को चंद्रमा को देखकर ही व्रत खोलती हैं। इस अवसर पर बच्चों में महक, सोनम, राधा आदि ने कॉलेज की शिक्षिकाओं में साक्षी चतुर्वेदी,