भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा के डॉ नरेंद्र गंगवार जी को सौपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा के डॉ नरेंद्र गंगवार जी को सौपा ज्ञापन

Saturday, August 31, 2024 | August 31, 2024 Last Updated 2024-08-31T09:40:19Z
    Share
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा के डॉ नरेंद्र गंगवार जी को सौपा ज्ञापन
आज दिनांक 31 अगस्त 2024 दिन शनिवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में 50 किसान कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में एकत्र हुए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रांत के माध्यम से आदेश आया है

 कि प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र पर विरोध प्रदर्शन करना है। icar की प्रतिभाओं को सरमसर करते हुए कई विदेशी कंपनियों से साथ icar समझौता करने लगा है जो कि गलत है।

भारतीय किसान संघ के सामने ऐसे समझौते के खिलाफ आवाज उठाने के अन्य कोई रास्ता नही बचता है इसी लिए हम मांग करते है कि ये सभी समझौते रद्द किए जाए। इसी क्रम में भारतीय किसान संघ ने विरोध प्रदर्शन कर दर्ज कराया।


उसी कड़ी में आज जिले के केवीके पर ज्ञापन सौंपा गया है l प्रांत से आए विभाग संगठन मंत्री रमेश चंद जी ने कहा हमने जिले का पुनर्गठन किया है जिले की कमान वीरेश शर्मा को दी है

और जिला मंत्री का दायित्व राजीव चौधरी को बनाया है अधिकारी कर्मचारी किसी भी पदाधिकारी को अनदेखा न करे किसानों के हित में कार्य करते रहे ल


 साथ में रहे जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ,जिला प्रचार प्रमुख राजेश लोधी , जिला युवा प्रमुख विशाल दुबे , घनश्यामकूर्मी अरविंद शर्मा, पवन शर्मा , सुरेंद्र गंगवार , यशपाल श्री वास्तव सोनू रंधावा ,रूपचंद शर्मा , समस्त किसान साथ रहे l
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close