खैरी में बनी गौशाला में गौमाता भूख प्यास से तड़प तड़प कर दम तोड़ रहीं,ज़िम्मेदार अपना पेट भरने में लगे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खैरी में बनी गौशाला में गौमाता भूख प्यास से तड़प तड़प कर दम तोड़ रहीं,ज़िम्मेदार अपना पेट भरने में लगे

Saturday, August 31, 2024 | August 31, 2024 Last Updated 2024-08-31T12:12:01Z
    Share
खैरी गौशाला में भी चारा घोटाला, चारा खा रहे प्रधान व सचिव
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक के ग्राम खैरी में बनी गौशाला में गौमाता भूख प्यास से तड़प तड़प कर दम तोड़ रहीं है। ज़िम्मेदार अपना पेट भरने में लगे हुए हैं।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने जनपद में अलग अलग ब्लॉक में गोशालाओं की स्थिति जानने के लिए कमेटी गठित कर रखी है। इसी क्रम में शुक्रवार को अंबियापुर ब्लॉक के ग्राम खैरी में भाकियू

चढूनी के बिल्सी तहसील अध्यक्ष इरशाद खां व अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष अरशद खां ज़िला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद व जिला संगठन मंत्री बब्बू के नेतृत्व में खैरी गौशाला की स्थिति जानने पहुँचे। वहाँ मौजूद कर्मचारी से पता

चला प्रत्येक गाय को एक दिन में सिर्फ़ 2 किलो सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। चोखर और हरा चारा का नामोनिशान भी नहीं मिला। कई गाय बीमार मिलीं व कई ने दम तोड़ दिया। बाकी गाय भूख प्यास से कमजोर स्थिति में मिलीं। कमेटी ने भाकियू चढूनी ज़िलाध्यक्ष सतीश साहू

को गौशाला की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। साथ ही उपजिलाधिकारी बिल्सी को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
ज़िलाध्यक्ष सतीश साहू ने जल्द इस मामले को शासन तक पहुंचाने की बात कही व सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज़िलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा

गौशाला के ज़िम्मेदार चारा घोटाला कर अपना पेट भर रहे हैं गौमाता भूखी प्यासी तड़प रही हैं। ज़िलाध्यक्ष द्वारा गांव निवासी बब्बू, दिलशाद सैफी, व रईस अहमद शाकिर को गौशाला पर नज़र रखने की ज़िम्मेदारी दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close