स्कूल में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं। बिल्सी।नगर के भूदेवी बाष्णेय इंटर कॉलेज में मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गयी । मुख्य अतिथि संजीव कुमार गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के
चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर खेलों का शुभारंभ किया ।इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने खेल दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।