प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगरैन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगरैन

Saturday, August 31, 2024 | August 31, 2024 Last Updated 2024-08-31T14:05:43Z
    Share
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगरैन 

बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वगरैन परिसर में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गांव क्षेत्र से प्रसव करने आते हैं लोग मगर स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है

 जिससे कि बीमार दवाओं और स्वच्छ वातावरण में जल्दी स्वस्थ हों पर कस्बा बगरैन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इससे ठीक उलटा देखने को मिल रहा है।
  प्रसव केंद्र के बराबर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

आलम यह है कि मरीजों के भर्ती वार्ड के पास ही कचरे और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसके चलते वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को पास में पड़े कचरे और गंदगी से आने वाली बदबू के कारण व बैठना दूभर हो रहा है।

अस्पताल से निकलने वाला कचरा और गंदगी प्रसव कक्ष के पास हफ्तों तक पड़ी रहती है। इस कारण मरीजों और उनके परिजनों को अन्य संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। वहीं अस्पताल से निकलने वाले कचरे और गंदगी को फेंकने के लिए चिकित्सा अधीक्षक जुनैद मेहंदी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है । लेकिन लगता है।

कस्बा बगरैन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार अस्पताल से निकलने वाले कचरे और गंदगी को अस्पताल परिसर में वार्ड के पास खुले में फेंककर अस्पताल में आने वाले मरीजों और परिजनों को अन्य संक्रामक बीमारियों की गिरफ्त में लाना चाहते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close