व्यापारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन अध्यक्ष ने कहा किराया बढ़ना चाहिए समय के हिसाब से।
सहसवान। नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि जब सोना ₹80 तोला था आज सोना₹80000 तोला है अगर किराया बढ़ाया गया है तो नियम लागू होने से व्यापारियों को क्या परेशानी है नियम से दुकानदार सरकार के मनसानुसार किराया दे जिससे राजस्व की की बढ़ोतरी हो
जबकि दुकानदारों को चाहिए पालिका परिषद की आवंटित दुकानों का मनमाना किराया बढ़ाने के विरोध में दुकानदारों ने मंगलवार को एसडीएम को दिया गया ज्ञापन
व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से कहा कि बदायूं जिले में किराया केवल दो गुना किराया बढ़ाया गया है
और जब कि सहसवान एक कस्बा है यहां पर हर 5 साल में हमेशा से ही 25% किराया बढ़ाया गया है
इस बार 25% किराया ना बढ़कर 20 गुना किराया बढ़ाया गया है जिसको दुकानदार नहीं दे सकते हैं।
इस बाबत जब पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां से बात की तो उनका कहना है जब से नगर पालिका बनी है और सहसवान की मार्केट बनाई गई और जिन लोगों के नाम दुकानें आवंटित की गई 70 साल पहले उसका किराया 80 व 120 रुपए के हिसाब से सालाना तय हुआ था
उसके बाद कुछ मामूली किराए में वृद्धि की गई ढाई सौ 300 ₹400 का किराए पर दुकानें चल रही है। अध्यक्ष ने एक बात और भी कहीं नगर पालिका के कुछ दुकानदारों ने आपस में कुछ दुकाने बेच ली है जिसका पालिका को पता ही नहीं है
ओर खुछ दुकानदार अपने आगे पटरी लगाकर तीन से चार हजार 5000 तक किराया लेते हैं और नगर पालिका को ₹1000 किराए पर भी विरोध किया जा रहा है जब कि 70 साल पहले सोना ₹80 तोला होता था आज ₹80000 तोला है।
70 साल में महंगाई कहां से कहां पहुंची गई है कुछ दुकानदार तो अपने आप को दुकानों का मालिक समझते हैं जब के उन्हें यह मालूम नहीं कि वह एक खुद नगर पालिका के किराएदार है।
इस दौरान मौजूद रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी गण रेहान अंसारी, रतन सोमानी, आसिफ अली, अवनीश, अशरफ बरकती, गोपाल ,सुशील, प्रदीप, अनिल महेश्वरी, कैलाश माहेश्वरी, राहुल महेश्वरी, फिरोज अंसारी, अनवर अंसारी, शिवरतन महेश्वरी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।