पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो- तस्कर हुए गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो- तस्कर हुए गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली

Thursday, August 29, 2024 | August 29, 2024 Last Updated 2024-08-29T14:00:35Z
    Share
पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो- तस्कर हुए गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली
रामपुर। जनपद के मिलक थाना पुलिस ने गांव लखीमपुर विश्नु के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान दो गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक पर सवार थे। बताया गया कि वह कई बार गोकशी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। एक गो तस्कर के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्या सागर मिश्र ने बताया कि बुधवार रात थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम लखीमपुर विश्नु के जंगल में चेकिंग के दौरान मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति से सामने से आते दिखाई दिये।

 पुलिस चेकिंग टीम को  देखकर अचानक शकपका गये । पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों मोटर साईकिल को मोड़कर भागने लगे। पुलिस को ललकारते हुए पुलिस टीम पर फायर कर दिया,

 जवाबी कार्रवाई में पुलिस मुठभेड के दौरान नाजिम पुत्र आरिफ निवासी नसीराबाद कस्बा व थाना मिलक व राजिन पुत्र नासिर उर्फ नद्दा निवासी नसीराबाद कस्बा थाना मिलक गिरफ्तार किए हैं।


नाजिम के दाएं पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने बताया कि बीते दिनो थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम लखीमपुर विश्नु के जंगल मे हुई गौकशी की घटना करने की बात स्वीकार की है। नाजिम के  दाहिने पैर में गोली लगी है । जिसे उपचार के लिये सीएचसी मिलक मे भर्ती कराया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close