सहसवान क्षेत्र के ग्राम मचोंना की मढैया मजरा खैरपुर खैराती की महिला ने आरोप लगाया है की लेखपाल की शह पर दबंग भू माफिया उसकी भूमि गाटा संख्या 674 पर अवैध कब्जा करने के नियत से खेत के मेड पर ही ईंटें उतर बाली है
और खेत में बाजरा की फसल को तहस-नहस कर दिया जिसकी शिकायत विधवा पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है बताते चलें पूरा मामला पीड़ित महिला का कहना है
कि मेरी भूमि गाटा संख्या 674 में है और मेरी भूमि पर भूप सिंह एवं पुन्नी ग्राम मचोंना की मढैया कब्जा करने के लिए उतारू है जिसमें हल्का लेखपाल की भूमिका संदिग्ध है पीड़ित महिला का कहना है कि हल्का लेखपाल विपक्ष पार्टी का साथ दे रहे हैं पीड़िता का कहना है
की हल्का लेखपाल मुझे धमकाते है कि तुम्हारी यहां पर भूमि नहीं है जबकि राजस्व नक्शा एवं कागजात में मेरे पूर्वजों का नाम एवं में स्वयं काबिज हूं लेकिन भू माफिया द्वारा मेरी भूमि को कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहे है
जिसका मैंने आज तक विरोध किया है पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं जिलाधिकारी पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाने के लिए शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग रखी है ।