आश्रम के भक्तो के साथ नगर में सिया राम के नाम की गूंज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आश्रम के भक्तो के साथ नगर में सिया राम के नाम की गूंज

Friday, August 2, 2024 | August 02, 2024 Last Updated 2024-08-02T10:19:50Z
    Share
प्रातः प्रभात फेरी कर महराज जी का जन जागरण अभियान जारी। 2024

प्रातः प्रभात फेरी कर महराज जी का जन जागरण अभियान जारी। 

श्री शान्ति निकेतन आश्रम छर्रा जनपद अलीगढ़ के महंत भगवन श्री श्री 108 श्री परमानंद जी महराज ब्रम्हलीन गुरूदेव श्री श्री 1008 श्री रामानंद जी महाराज के समाज में हिन्दू धर्म के प्रचार लोगों में जागरण की सोच को आगे बढ़ाने के लक्ष्य को मूर्त रूप देते हुए नगर में दैनिक प्रभात फेरी का कार्यक्रम आयोजित करना शुरु किया।

महराज जी सुबह आरती पूजन के बाद आश्रम के भक्तो के साथ नगर में सिया राम के नाम की गूंज के साथ प्रभात फेरी निकलते हैं। प्रतिदिन के क्षेत्र अलग अलग बाटे गए हैं भक्त अपने घरों के सामने रंगोली सजाकर दीपक जलाकर प्रभात फेरी का स्वागत कर महराज का पूजन कर प्रभात फेरी के साथ चल देते हैं।

प्रभात फेरी जनजागरण अभियान 
प्रभात फेरी जनजागरण अभियान
प्रभात फेरी का उद्देश्य लोगों को प्रातः जागना सिखाना धर्म का पालन करना सिखाना और आपसी सौहार्द को बढ़ाना है। प्रभात फेरी में श्री श्री 108 श्री परमानंद जी महराज, श्री गोपाल अवस्थी दादा जी,

आचार्य गिरिराज शर्मा, मयंक शर्मा, सौरभ पाठक,विपिन गुप्ता, जितेन गुप्ता, सोनू शर्मा, विमल, सूरज पाल बरौली गायत्री देवी, द्रोपा देवी,


 निशा शर्मा, पंडित रामदेव सहित भक्त गण उपस्थित रहे। भक्त गण प्रभात फेरी के बाद आश्रम की गौशाला मे पहुंच श्री महराज जी के निर्देशानुसार गौ सेवा करते हैं और पूर्ण भक्ति भाव से जीवन का आनंद लेते हैं फिर अपनें अपने दैनिक कार्य करते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close