ग्राम पंचायत मढैया उदयराज में अस्थाई गौशाला पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में किया गया गौ पूजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्राम पंचायत मढैया उदयराज में अस्थाई गौशाला पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में किया गया गौ पूजन

Monday, August 26, 2024 | August 26, 2024 Last Updated 2024-08-26T14:56:18Z
    Share
ग्राम पंचायत मढैया उदयराज में अस्थाई गौशाला पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में किया गया गौ पूजन

रामपुर। आपको बता दें कि आज दिनांक 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद के विकासखंड चमरौआ के ग्राम पंचायत मढैया उदयराज में अस्थाई गौ संरक्षण स्थल पर पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें उप जिला अधिकारी महोदया सदर,


खंड विकास अधिकारी चमरौआ एवं उपपशु चिकित्सा अधिकारी चमरौआ के द्वारा गौ माता की पूजा कर तिलक लगाया गया तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मढैया उदयराज के

 छात्र- छात्राओं को गौ संरक्षण केंद्र का भ्रमण कराकर गोवंश के पालन पोषण के विषय में जानकारी दी गई। 
    तदोपरांत एकता स्वयं सहायता समूह द्वारा गोवंश के गोबर से बने दिए वह राधा कृष्ण की हस्त निर्मित मूर्ति को संरक्षण केंद्र को दान किया गया।
खंड विकास अधिकारी महोदया द्वारा को संरक्षण आर्थिक पक्ष के विषय में विस्तार से चर्चा की गई तथा स्वयं सहायता समूह के अतिरिक्त ग्रामीण वासियों को भी इन कार्यों में बढ़-चढ़कर

 हिस्सा लेने की बात की गई। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम वासियों एवं समूह की महिलाओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close