स्काउट भवन में जन्माष्टमी पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं।* स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। देवी देवताओं के रूप में सजे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त पूर्वी सक्सेना और पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में नित्या, आव्या, तालिया
, काव्या, वर्चस्व शर्मा, अर्पिता कश्यप, राधिका, अभय, पूर्वी सक्सेना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।सर्वश्रेष्ठ बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमित तोमर, नीतू गुप्ता, पुष्पा देवी शर्मा, सामिया,
निखिल चौहान, हरपाल सिंह, शीतल, नंदिनी, उर्वशी, वैष्णवी, प्रज्ञा, शिवांशी आदि मौजूद रहीं। संचालन डीओसी मोहम्मद असरार ने किया।