बी ई ओ और सीडीपीओ ने किए स्कूलों के निरीक्षण।
ब्लॉक टास्क फोर्स को करने होते हैं प्रति माह निरीक्षण।
मुजरिया=खंड शिक्षा अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी ने सहसवान विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता को परखा।
शासन के आदेशानुसार प्रति माह सरकारी स्कूलों में किए जाने वाले निरीक्षणों में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा भी निरीक्षण किए जाते हैं,जिसके तहत बुधवार को क्षेत्र के दर्जन भर स्कूलों का निरीक्षण किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़सान ,अठगोना,कंपोजिट स्कूल कुआडंडा में निरीक्षण कर बच्चो की उपस्थिति और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का अवलोकन किया।
कुआंडांडा में स्मार्ट टी वी द्वारा शिक्षण पद्धति की सराहना की।वहीं डी बी टी का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण होने पर मुड़सान,अमनाबाद,और परसोना के स्टाफ को प्रशस्ति पत्र भी दिया।
इधर सीडीपीओ ओ पी विमल ने सगराय, बिचोला,शेखा नगला,सिलारपुर और छोकरपुर स्कूलों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल पर किया जिसमे बच्चों से पढ़ाई के संबंधित प्रश्न किए,संतुष्टिपूर्ण जवाब मिलने पर बच्चों की सराहना की।
इस मौके पर साथ में ब्लॉक के ए आर पी राजन यादव ने भी बच्चो का उत्साहवर्धन किया।