कार रोकर दंपति पर हत्या का प्रयास करने वाला दबंग डॉ वैभव राठौर गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार रोकर दंपति पर हत्या का प्रयास करने वाला दबंग डॉ वैभव राठौर गिरफ्तार

Friday, August 23, 2024 | August 23, 2024 Last Updated 2024-08-24T03:32:15Z
    Share
कार रोकर दंपति पर हत्या का प्रयास करने वाला दबंग डॉ वैभव राठौर गिरफ्तार---
बदायूँ। दिनाँक 22-08-2024 को थाना सिविल लाइंस पर पंजीकृत मु0स0स0 446/2024 अंतर्गत धारा 191 (2)/ 115 (2)/ 352 /324 (4)/ 109 बीएनएस 2023 एवम 7 सीएलए एक्ट के मुख्य अभियुक्त वैभव राठौर पुत्र अरविन्द

 राठौर निवासी मोहल्ला लोची नगला मकान न0 42/ए गली न0- 03 थाना कोतवाली जनपद बदायूं को देर रात थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त वैभव राठौर व इसके अन्य साथियों द्वारा वादी आलोक
 उपाध्याय व उसके परिजनों के साथ मारपीट व जान से मारने की नीयत से हमलावर होकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

 अभियुक्त के अन्य साथियों को चिन्हित कर लिया गया है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने बताया कि अन्य साथियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close