धान की खरीद करने के लिए जिले के आठ ब्लॉकों में कुल 120 क्रय केंद्र बनाए गए
रामपुर। किसानों की धान की फसल की खरीदने के लिए जिले में कुल 120 क्रय केंद्र बनाए हैं। मंगलवार से धान व फसलों की खरीद शुरू हो जाएगी।
धान की खरीद करने के लिए जिले के आठ ब्लॉकों में कुल 120 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2300 रुपये और ग्रेड-ए के तहत 2320 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीद होगी।
जिला विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि सदर ब्लॉक में 19, बिलासपुर में 39, शाहबाद में 13, मिलक में 30, स्वार में 17, टांडा में 1, सैदनगर में 1 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं किसानों से बाजरे की फसल खरीदने के लिए
सरकार ने 2625 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया है, जिसके लिए अलग से क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है।
खाद्य विपणन निरीक्षक इंद्रपाल और सत्यवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार से धान और बाजरे की खरीद के लिए केंद्र प्रभारी प्रत्येक केंद्र पर उपस्थित रहेंगे।