फोटोग्राफर एसोसिएशन का हुआ गठन जावेद खान बने अध्यक्ष।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फोटोग्राफर एसोसिएशन का हुआ गठन जावेद खान बने अध्यक्ष।

Tuesday, October 1, 2024 | October 01, 2024 Last Updated 2024-10-01T07:02:02Z
    Share
फोटोग्राफर एसोसिएशन का हुआ गठन जावेद खान बने अध्यक्ष।
सहसवान :( बदायूं )सहसवान नगर के शवा मैरिज हॉल में सहसवान फोटोग्राफर एसोसिएशन का गठन हुआ जिसमें उझानी फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारीयो को आमंत्रित कर बुलाया गया ।

सर्व समिति से सहसवान फोटोग्राफर संगठन का गठन किया गया जिसमें राहुल, अमित को संरक्षक सुखदेव उपाध्यक्ष अध्यक्ष जावेद खान बने, उपाध्यक्ष सचिन, वीरेश, को कोषाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी के रूप में तबरेज,

खान मोहम्मद तथा अरविंद,अजहर, को एसोसिएशन का महामंत्री मनोनीत किया गया । तत्पश्चात नवनिर्वाचित संगठन के पदाधिकारी को फूल मलाए पहनाकर भव्य स्वागत किया।

बैठक में फोटोग्राफर द्वारा कार्यक्रमों के मूल्य पर भी चर्चा हुई तथा विचार किया गया की कार्यक्रम के मूल्यों को निर्धारित किया जाए जिससे अपना कोई साथी बारगेनिंग ना कर सके उन्होंने कहा जब कार्यक्रमों के रेट फिक्स हो जाएंगे

 तो किसी भी साथी को कोई परेशानी नहीं होगी बैठक में कार्यक्रमों के रेट फिक्स भी किए गए ।
बैठक में उझानी फोटोग्राफर 
एसोसिएशन के पदाधिकारी संरक्षक ठाकुर योगेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष गुड्डू, कोषाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विक्की वर्मा एवं आशीष श्रीवास्तव उपस्थित हुए

अंत में सहसवान फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल ने सभी साथियों मेहमानों को धन्यवाद किया । 
बैठक में सहसवान तहसील क्षेत्र के अनेक फोटोग्राफर साथी उपस्थित थे।


तत्पश्चात मनोनीत पदाधिकारी को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया मनोनीत पदाधिकारी ने सभी साथियों को अस्वसत किया कि वह सहसवान फोटोग्राफर एसोसिएशन के सम्मान के लिए तथा उसकी एकजुटता की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close