सवारियां बैठाने को लेकर दो ऑटो चालक आपस में भिड़े
रामपुर। रामपुर शाहबाद रोड पर आए दिन सवारियां बैठाने को लेकर ऑटो चालकों में झगड़ा होता रहता है। इसी को लेकर एक बार फिर आज सुबह दो ऑटो चालको में बॉक्सिंग हो गई।
आज सुबह पटवाई से सवारियों को बैठाकर ऑटो चालक रामपुर की ओर आ रहा था कि रास्ते में नदनऊ पुल के पास खड़ी सवारी ने उसको हाथ देकर रुकवाया। इतने में ही पीछे से आ रहे
दूसरे ऑटो चालक ने अपना ऑटो रोककर सावरिया बैठाना शुरू कर दी। इसे देखकर दोनों में विवाद हो गया और फिर फिल्मी अंदाज में लात घूंसे चलने लगे। झगड़े को देख दोनों आॅटो से सवारियां उतर गई
और दोनों के बीच में पढ़कर मामला शांत कराया। बाद में सवारियां पहले वाले ऑटो में बैठकर रामपुर की ओर चल दी।