49वीं अर्न्तजनपदीय एलार्म एफीसियेन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

49वीं अर्न्तजनपदीय एलार्म एफीसियेन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता

Friday, September 27, 2024 | September 27, 2024 Last Updated 2024-09-27T08:50:58Z
    Share
*विधि विधाता बदायूं* 
 **संवाददाता नीलम* *त्रिवेदी*दिनांक 27, 09, 2024* 


49वीं अर्न्तजनपदीय एलार्म एफीसियेन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता

वर्ष 2024 का आयोजन दिनांक 27 सितम्बर 2024 से 29 सितम्बर 2024 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद बदायूँ मे किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बदायूँ में किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बरेली जोन बरेली की 49वीं अर्न्तजनपदीय एलार्म एफीसियेन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आयोजन दिनांक 27 सितम्बर 2024 से 29 सितम्बर 2024 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद बदायूँ मे किया जा रहा है।

        आज दिनांक 27.09.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बदायूँ के परेड ग्राउन्ड में प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में बरेली जोन के 09 जनपदों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है

। महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल-भावना व खेल नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलायी गयी तथा खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

 गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ व.पु.अ. सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित 
       बदायूँ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close