बच्चों की अंताक्षरी और प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं। बिल्सी।मोहल्ला संख्या आठ स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय प्रर्युषण पर्व का तृतीय दिन उत्तम आर्जव धर्म के रूप में मनाया गया। लोगों ने तीर्थंकर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की।
प्रशांत जैन ने उत्तम आर्जव धर्म के बारे में बताते हुए। कहा कि मन वचन पूर्वक कुटिलता का त्याग करना ही आर्जव धर्म है। इस आर्जव धर्म के धारण करने से गलत कर्मों का नाश हो जाता है। आत्मा का स्वभाव ही सरल स्वभाव है।
इसलिए प्रत्येक प्राणी को सरल स्वभाव रखना चाहिए। उधर मोहल्ला संख्या दो स्थित चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में कार्यक्रम प्रभारी नीरज जैन के सानिध्य में बच्चों की प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। जिसमें आदिनाथ टीम के प्रतिभागी अर्श जैन, प्रज्ञा जैन, दिव्यांश अव्वल रहे।
लकी ड्रा के विजेता प्रीति जैन, मोना जैन, मयंक जैन, खुशी जैन, नीरेश जैन रहे। बंधनवार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानसी जैन, द्वितीय स्थान नेहा जैन ने पाया। वीरांगना मंडल से अध्यक्ष डॉक्टर आरती जैन, इन्दू जैन, पूजा जैन, प्रीति जैन, सीतू जैन, प्रतिभा जैन, सीमा जैन, मोना जैन, सुनीता जैन का विशेष सहयोग रहा।