महाविद्यालय बहजोई में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया
बहजोई महाविद्यालय बहजोई में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार रूपकिशोर गुप्ता, हीरादेवी तोताराम इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या जया कुमारी,
महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव अजय कुमार आयरन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए
जया कुमारी ने बताया कि सर्वप्रथम गांधी जी द्वारा हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने का आह्वान किया गया। हिंदी हमारी मातृभाषा हैं, इसलिए हमें हिंदी को आगे बढ़ाना चाहिए। वरिष्ठ साहित्यकार रूपकिशोर गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया की वर्तमान समय में हम अंग्रेजों से स्वतंत्र तो हो गए लेकिन आज भी हम अंग्रेजी से स्वतंत्र नहीं हुए हैं, इसी के साथ उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। गोष्ठी में महाविद्यालय समिति के सचिव अजय कुमार आयरन ने "भारत में हर भाषा का सम्मान हैं,
और हिंदी ईश्वर का वरदान हैं।" पंक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों से अपील की कि आप सभी हिंदी को भरपूर बढ़ावा दें, ताकि हिंदी को ऊंचाइयों तक ले जाया जाएं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के साथ-साथ सभी विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हिंदी एक ऐसी भाषा हैं जिसके सभी अक्षर समान हैं
इनमें न कोई बड़ा हैं न कोई छोटा। इसलिए यह सभी को समानता सिखाती हैं, इसमें अंग्रेजी की भाषा की तरह कोई भी अक्षर छोटा या बड़ा नही होता हैं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता गौरव वार्ष्णेय ने कहा कि हिंदी बहुत ही सरल भाषा हैं इसके माध्यम से ही हमारा देश एक धागे में बंधा रहता हैं। भूगोल की प्रवक्ता गीता रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए "तप्ती धूप में, कड़कड़ाती ठंड में।" पंक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। इसी बीच बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अर्चना ने कहा कि हिंदी हमारे देश की अखंडता की पहचान हैं,
इसके माध्यम से ही हमारा देश एकता के बंधन में बंधा रहता हैं। कार्यक्रम में हिंदी दिवस के अवसर पर एक मौखिकी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के गौरव कुमार, मनोज कुमार यादव, डॉ. बलवीर सिंह, भगवान सिंह चौहान, संजय कुमार, सलोनी रस्तोगी, गीता रानी, पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, रामतीर्थ, नेमपाल सिंह यादव, भगवान सिंह चौहान, तृप्ति आर्य, दीप्ति रानी, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।