मनपसंद नहीं मिली नौकरी तो लौटे अभ्यर्थी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मनपसंद नहीं मिली नौकरी तो लौटे अभ्यर्थी

Thursday, September 19, 2024 | September 19, 2024 Last Updated 2024-09-19T08:58:26Z
    Share
मनपसंद नहीं मिली नौकरी तो लौटे अभ्यर्थी

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं।रोजगार मेले में पहुंचे कई अभ्यर्थियों को मनपसंद क्षेत्र में नौकरी नहीं मिल पाई। वहीं वेतन भी मन मुताबिक न मिल पाने के कारण कई अभ्यर्थी लौट गए।

जिला रोजगार कार्यालय की ओर से बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन असीम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में किया गया ।जगत निवासी मोहित सिंह ने बताया। कि उन्होंने इस साल एम टेक पास किया है।

 अभी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इसको लेकर नोएडा में भी साक्षात्कार देकर आए हैं। उन्हें जब रोजगार मेले के बारे में पता चला तो वहां गए। लेकिन वहां पर आईटी सेक्टर के हिसाब से कोई कंपनी उनको पसंद नहीं आई। वहीं वेतन को लेकर भी दिक्कत थी।

 इसकी वजह से वह बिना साक्षात्कार दिए वापस लौट गए। वहीं उझानी निवासी सत्येंद्र यादव का कहना है कि एमएससी केमिस्ट्री से की है। पिछले दो साल से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

 दो-तीन कंपनियों में बात हुई लेकिन वह घर से बहुत दूर है। मेरी कोशिश है कि जनपद के आसपास ही नौकरी मिल जाए। इस लिहाज से रोजगार मेला में गया था ।लेकिन इस तरह की कोई कंपनी नहीं थी

मजबूरी में वापस लौटना पड़ा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में 272 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 192 बेरोजगारों का चयन किया गया। इसमें श्री राम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड ने 29,

 मदरसन सूमी सिस्टम लिमिटेड ने 10, एस आई एस सिक्योरिटी लिमिटेड ने 11, श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड 50, टाइंसप्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने 40,

 जेनेवा क्राप साइंस प्राइवेट लिमिटेड ने 22, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड ने 30 बेरोजगारों का चयन किया। इस अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय के संजय कुमार, नरेश पाल सिंह, पवन, अरुण चौहान आदि मौजूद �
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close