एक अक्तूबर से बिना नंबर लिखा टेंपो दिखाई दिया तो होगा चालान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक अक्तूबर से बिना नंबर लिखा टेंपो दिखाई दिया तो होगा चालान

Saturday, September 28, 2024 | September 28, 2024 Last Updated 2024-09-28T13:50:20Z
    Share
𝙽𝙰𝚃𝙸𝙾𝙽𝙰𝙻 24 𝙻𝙸𝚅𝙴:
एक अक्तूबर से बिना नंबर लिखा टेंपो दिखाई दिया तो होगा चालान
बदायूं। एक अक्तूबर से अगर बिना नंबर लिखा एक भी टेंपो दिखाई दिया तो उसका दस हजार का चालान किया जाएगा। साथ ही निर्धारित रूट पर न चलने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए मात्र तीन दिन शेष बचे हैं।

वहीं, यातायात विभाग तीन हजार टेंपो में से अब तक मात्र पांच सौ पर ही नंबर डाल पाया है। ऐसे में अन्य टेंपो चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


ट्रैफिक पुलिस के नोडल अधिकारी एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव के निर्देशन में पिछले सप्ताह बस, टेपों यूनियन वालों के साथ बैठक की थी। इसके बाद तय किया था कि जो ऑटो शहर में चलेंगे उन पर एक नंबर लिखा होगा। इससे शहर में चलने वाले ऑटो की पहचान हो सकेगी।


 शहर में तीन हजार ऑटो चलेंगे। इससे वाहन चालकों को भी सहूलियत मिलेगी और पब्लिक को भी फिजूल के जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
यातायात पुलिस अभी तक सभी ऑटो पर नंबर नहीं पड़वा सका है। शुरू में दो दिन तो नंबर डालने का काम जोरशोर से हुआ। लेकिन बाद में यातायात पुलिस ने ढील डाल दी। अब तीन दिन शेष बचे हैं

शहर में टेंपो का संचालन कई सालों से नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण को बड़ी पहल की है। उन्होंने टेंपो के संचालन के लिए रूट निर्धारित किए हैं। शहर से अब पांच रूट पर ऑटो और टेंपो चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर अब एक अक्तूबर से दस हजार का चालान किया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close