प्रतियोगिता में बच्चों ने बिना आग के बनाया खाना

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रतियोगिता में बच्चों ने बिना आग के बनाया खाना

Monday, September 23, 2024 | September 23, 2024 Last Updated 2024-09-23T12:40:52Z
    Share
प्रतियोगिता में बच्चों ने बिना आग के बनाया खाना

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं। बिल्सी। भूदेवी बाष्णेय इंटर कॉलेज में कक्षा पांच के बच्चों के बीच कुक विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने तरह-तरह के पकवान तैयार किये।

बच्चों ने बिना आग के खाना कैसे बनाया जाए प्रतियोगिता में भेलपुरी, चॉकलेट के लड्डू, चॉकलेट रोल, केक, नींबू पानी, कोल्ड कॉफी, दही भल्ले व फ्रूट चाट बनाकर सबका मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि संजीव बाष्णेय ने सभी काउंटर पर जाकर बच्चों द्वारा बनाए गए खाने का स्वाद लिया ।और उत्साहवर्धन किया ।प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों को खाने की पौष्टिकता के बारे में पता होना चाहिए।

इसी के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया है। इस मौके पर प्राइमरी इंचार्ज अतुल बाष्णेय, लक्ष्मी शर्मा,

 अंशिका माहेश्वरी, अमित दीक्षित, नीलम माहेश्वरी, शिवानी माहेश्वरी, मोहित बाबू व नितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close