बी एम बी एल जैन कॉलेज में विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर हुआ क्विज का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बी एम बी एल जैन कॉलेज में विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर हुआ क्विज का आयोजन

Wednesday, September 25, 2024 | September 25, 2024 Last Updated 2024-09-25T10:27:40Z
    Share
बी एम बी एल जैन कॉलेज में विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर हुआ क्विज का आयोजन
बहजोई: विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितम्बर पर क्विज का आयोजन कर विद्यार्थियों को बांटे उपहार एवं दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां।
बहजोई के बीएमबीएल जैन कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक संभव जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए

 कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद हेल्थ केयर की फील्ड में फार्मासिस्ट्स के अहम योगदान की सराहना और इसे उजागर करना है साथ ही इस दिन को मनाने का उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य और


सुरक्षा के साथ-साथ समाज के कल्याण में सुधार के लिए फार्मासिस्ट्स द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कॉलेज के प्रधानाचार्य मो.शाकिर ने कहा

कि हर साल इस दिन को किसी खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम
फार्मासिस्ट द्वारा वैश्विक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करना के योगदान से है। इस मौके पर एक क्विज का भी आयोजन किया गया
 जिसमें फार्मेसी के विभागाध्यक्ष नागेश कुमार एवं कुश नंदन ने विभिन्न छात्र-छात्राओं से फार्मेसी एवं सामाजिक क्षेत्र के प्रश्नों को बारी बारी से पूछा जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ इस अवसर पर अखिलेश कुमार, विनोद कुमार,

सौरभ सक्सेना, डॉ मनोज, जसवीर सिंह, देवेंद्र यादव, नेत्रपाल सिंह, अक्षय राठौर,अमित कुमार कश्यप,अंकित कुमार,सैफ अली, शोएब, अतुल कुमार, डी पी यादव, राहुल आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रवक्ता कुश नंदन ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close