उत्तर प्रदेश सिंचाई संघ शाखा रामपुर का जिला कार्यकारिणी निर्वाचन चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न
रामपुर। जैसा कि आपको बता दे कि आज 21 सितंबर 2024 दिन शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश सिंचाई संघ जनपद शाखा रामपुर के जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन विधि सम्मत रूप से आदर्श कॉलोनी स्थित आदर्श
धर्मशाला सिविल लाइंस रामपुर में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा रामपुर के तत्वाधान में दो चुनाव अधिकारीयों श्री नरेंद्र पाल सिंह जी चुनाव अधिकारी श्री जगदीश पटेल सहायक चुनाव अधिकारी के द्वारा संपन्न कराया
पर्यवेक्षक के रूप में सुरेशचंद्र सैनी भी उपस्थित रहे जिनकी देखरेख में तथा पुलिस की उपस्थिति में चुनावी कार्य शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी विरोध के संपन्न हुआ है।जिसमें अध्यक्ष पद हेतु श्री बरकत अली तथा श्री जयपाल सिंह दो प्रत्याशी थे
जिसमें श्री बरकत अली को 39 मत मिले और श्री जयपाल सिंह को 47 मत मिले हैं। जिला मंत्री पद हेतु अंजीव कुमार तथा शाकिर मियां प्रत्याशी थे।जिसमें अंजीव कुमार को 34 मत प्राप्त हुए तथा शाकिर मियां को 52 मत प्राप्त हुए
इसीलिए श्री जयपाल सिंह को अध्यक्ष और साकिर मिया को जिला मंत्री घोषित किया गया। इस अवसर पर राम अवतार पांडे अनिल कुमार आरिफ हुसैन प्रेम बाल गंगवार शिवांगी
मिश्रा जया पांडे धर्मेंद्र साहू ज्ञानेंद्र सिंह सुखबीर सिंह राजाराम भूपराम देवेंद्र सिंह धर्मपाल सिंह लियाकत अली हरीश कुमार राज्य कर्मचारी संघ परिषद की ओर से श्री वेद प्रकाश गंगवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुराद खान योगराज सिंह फतेह
दिन महामंत्री जगदीश पटेल संरक्षक नरेंद्र पाल सिंह संगठन मंत्री दिलशाद अली पाशा इत्यादि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा रामपुर के जिला अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा ने की तथा कार्यक्रम का संचालन संयोजक सुरेश चंद सैनी ने की कार्यक्रम 11:20 पर शुरू हुआ है और 3:50 पर समापन हुआ है।