सूर्यवंशी के गैंग की हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सूर्यवंशी के गैंग की हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस।

Sunday, September 29, 2024 | September 29, 2024 Last Updated 2024-09-29T12:39:15Z
    Share
सूर्यवंशी के गैंग की हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस।
बदायूं। महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करने वाले सचिन सूर्यवंशी के गैंग का पुलिस अब आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार होगए।

सचिन सूर्यवंशी के खिलाफ दो महिलाओं ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं। एक महिला ने उस पर शादी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें वह जेल गया। इसके बाद शुक्रवार को उसकी पत्नी पुलिस के पास पहुंची और बताया


 कि सचिन के गैंग में 11 लोग शामिल हैं। इसमें एक महिला भी है। इसके बाद पुलिस ने सचिन सूर्यवंशी के अलावा सुजीत कश्यप, जफर, अजीत पाल, दिलीप जोशी, कौशल गुप्ता, अदिति रस्तोगी, प्रतीक रस्तोगी,

सुशांत सिंह, कमरुल व आयुष्मान वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अब इन लोगों का आपराधिक इतिहास भी पता कर रही है। इसमें कौशल गुप्ता पूर्व में ठगी के मामले में जेल जा चुका है। मौजूदा समय में उस पर एक मुकदमा दर्ज है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close