कमेटी के जमा रुपए मांगने पर दबंग ने दी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कमेटी के जमा रुपए मांगने पर दबंग ने दी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

Wednesday, September 11, 2024 | September 11, 2024 Last Updated 2024-09-11T13:26:14Z
    Share
कमेटी के जमा रुपए मांगने पर दबंग ने दी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

मिलक । इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जैसा कि हम आपको बताते चलें कि मीडिया से बात करते हुए गुलाब राय पुत्र नाथू लाल निवासी ग्राम भैसोड़ी ने बताया कि 7 साल पहले मैंने एक कमेटी के पैसे जमा किए थे तथा इस कमेटी को अतेश गंगवार पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम भैंसोड़ी चलाते थे

 इसने मेरी पूरी कमेटी जमा होने पर जो की एक लाख रुपये पूरी जमा हो गई थी जिसका समय 10 महीने था जो की प्रति माह 10000 रुपए जमा करते थे पैसे पूरी तरह पहुंच जाने पर अतेश गंगवार के मन में लालच आ गया

तब से आज तक मेरा पैसा नहीं मिला और ना यह दे रहा है गुलाब राय ने बताया कि मैंने कई बार मिलक कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र दिया परंतु आज तक मेरी कोई कार्रवाई नहीं हुई और ना ही मेरी पुलिस ने किस प्रकार की कोई मदद की मीडिया से बात करते हुए

 गुलाब राय ने यह भी बताया कि अतेश गंगवार दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है वह हर बार मेरी लिखित तहरीर को थाने में पैसे के बल पर दबबा देता है गुलाब राय ने यह भी बताया कि एक बार में अतेश गंगवार से अपने रुपए मांगने गया तो इसने मुझे और मेरे पूरे परिवार को गंदी-गंदी गालीयां दी

और कहा तूने मेरी कहीं पर भी शिकायत की तो तेरे पूरे परिवार को मैं जान से मार डालूंगा और तुझे भी तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता गुलाब राय ने बताया

 कि मैं बहुत गरीब व्यक्ति हूं मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं मेरी प्रशासन से गुजारिश है कि मेरी मदद की जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close