किसान यूनियन का रजिस्ट्रेशन सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं, फर्जी किसान यूनियन की जांच की मांग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसान यूनियन का रजिस्ट्रेशन सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं, फर्जी किसान यूनियन की जांच की मांग

Friday, September 6, 2024 | September 06, 2024 Last Updated 2024-09-06T11:56:41Z
    Share
किसान यूनियन का रजिस्ट्रेशन सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं
रामपुर: पदाधिकारी व कार्यकर्ता बिलासपुर गेट स्थित जिला मुख्य कार्यालय पर एकत्रित होकर जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिला अध्यक्ष सरदार सुच्चा सिंह नामधारी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी किसान यूनियन बनाकर भोले भाले किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं। ऐसे फर्जी किसान यूनियन के रजिस्ट्रेशन की जांच कराई जाए। जिन किसान यूनियन का रजिस्ट्रेशन सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं है


, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और उन पर अंकुश लगाया जाए। एमएसपी गारंटी कानून योजना को एक समान लागू किया जाए। किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए, किसानों की चिकित्सा व शिक्षा निशुल्क की जाए, वृद्धा पेंशन सारे देश में 5000 रुपये की जाए।

इस दौरान बक्शीश सिंह, बाबर खां, जमीर मियां, नसीम मियां, हफीज़ अहमद, अच्छन खां, फरीद खान, जशनदीप सिंह अमरजीत सिंह, विक्रम सिंह बाजवा,

 मुताहिर खान, अब्दुल रज़्ज़ाक खान, गुड्डू खां, अजीत सिंह, राजेश कुमार, अशोक शंखाधार, सुरेंद्र सिंह चीमा आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close