प्राचीन श्री आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा पवन राज मिश्रा को पुनः मेला अध्यक्ष चुना गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्राचीन श्री आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा पवन राज मिश्रा को पुनः मेला अध्यक्ष चुना गया

Wednesday, September 11, 2024 | September 11, 2024 Last Updated 2024-09-11T09:51:52Z
    Share
प्राचीन श्री आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा पवन राज मिश्रा को पुनः मेला अध्यक्ष चुना गया
,,मेला अध्यक्ष ने विद्ववत पूजा अर्चना कर झंडी लगाकर रामलीला कराने का लिया संकल्प,,

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली कस्बा फतेहगंज पूर्वी नगर में प्राचीन आदर्श श्री रामलीला कमेटी के द्वारा साहूकारा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में नगर के प्रसिद्ध पुरोहित के द्वारा श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर श्री आदर्श रामलीला स्थल पर ढोल नगाडों के साथ जाकर झंडी स्थापित की।।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन राज मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा हनुमंत लाल की झंडी को लगाकर श्री राम की लीला कराये जाने का संकल्प लिया है। श्री हनुमंत लाल जी से समस्त नगर वासियों के द्वारा प्रार्थना की गई है

 की श्री आदर्श रामलीला महोत्सव मैं अपनी कृपा बनाए रखें और आशीर्वाद प्रदान करें एवं मेल को बिना विधा के संपन्न कराये ऐसी प्रार्थना मेला कमेटी के द्वारा की गई। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष पवन राज मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, पंकज अग्रवाल,
डॉक्टर यशवंत सिंह उर्फ रामू ,पंडित प्रदीप शर्मा अजय गुप्ता ,मास्टर पंडित राधेश्याम पांडे ,उपेंद्र कठेरिया, अरुण गुप्ता, रवि प्रकाश मिश्रा वीरेश प्रकाश मिश्रा ,हरीश गुप्ता, पुरोहित उमेश चंद्र शास्त्री एवं कसवा के समस्त पत्रकार बंधु ,पुलिस प्रशासन के साथ कसवा के गणमान्य नागरिक ,मेला कमेटी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close