रामगंगा में भीषण बाढ़ आने के कारण फतेहगंज पूर्वी दातागंज मार्ग हुआ बाधित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामगंगा में भीषण बाढ़ आने के कारण फतेहगंज पूर्वी दातागंज मार्ग हुआ बाधित

Thursday, September 19, 2024 | September 19, 2024 Last Updated 2024-09-19T08:07:20Z
    Share
रामगंगा में भीषण बाढ़ आने के कारण फतेहगंज पूर्वी दातागंज मार्ग हुआ बाधित
,,फतेहगंज पूर्वी दातागंज मार्ग पर आज तीसरे दिन भी यातायात बाधित रहा,,

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली रामगंगा नदी का जलस्तर अभी भी बड़ा हुआ है। जिससे फतेहगंज पूर्वी दातागंज मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। फतेहगंज पूर्वी से दातागंज बदायूं एवं मथुरा को जाने वाले वाहन अब फरीदपुर से बुखारा होते हुए जा रहे हैं

 इसके चलते इन वाहन चालकों को काफी लंबे सफर का रास्ता तय करना पड़ रहा है। वही राम गंगा के किनारे बसे हुए ग्राम मानपुर शिवराजपुर ,नगरिया कला अकट, जरौल एवं कई अन्य ग्रामों की फैसले जलमग्न हो गई है गांव वालों के मुताबिक धान की फसल में पानी भर जाने से पूर्णत नष्ट हो चुकी है ।
फतेहगंज पूर्वी बहुल नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाने से नदी के किनारे बसे हुए ग्राम कुठला कजरौटा ,शाहपुर बनियान हेमपुर ,हसनगंज ,चठिया फैजी गांव को जाने वाले मार्ग पर पानी आ गया है

 शाहपुर बनियान एवं सैदापुर को जाने वाले रास्ते के कट जाने से वहां का यात्रायात बंद हो गया है। जो की अभी तक चालू नहीं हो सका है इन ग्रामों के ग्रामीणों की फसलें भी पूर्णतः जलमग्न हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार धान एवं गनने की फसल को बहुत ही ज्यादा नुकसान हुआ है। राम गंगा एवं नदी में बाढ़ आ जाने से क्षेत्र में त्राई तिराही‌ मची हुई ।है

बुधवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बाढ़ गृस्त इलाकों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनकर सभी ग्राम वासियों को सावधानी बरतनी के लिए कहा 
पिछले तीन दिनों के बाद आज रामगंगा के जलस्तर में गिरावट देखी गई । जो जलस्तर 161. 750 मीटर तक पहुंच गया था

 वह अब घटकर 160. 700 मीटर पर आ गया है ।सहायक अभियंता अमित किशोर का कहना है कि रामगंगा के जलस्तर में आज गिरावट आने के बाद अब स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी ।पूरी तरीके से इतिहास भारती जा रही है,

प्रमुख तटबंधों की पूरी निगरानी की जा रही है।।
राम गंगा के किनारे ग्राम वासियों के द्वारा जलकुंभी के सहारे कटान रोकने का प्रयास किया गया है।

इधर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर राजस्व विभाग एवं उप जिलाधिकारी फरीदपुर फसलों के नुकसान होने का आकलन करने के लिए क्षेत्र में पहुंचे।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close