पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हाईवे स्थित अंबेडकर पार्क में हुआ बैठक का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हाईवे स्थित अंबेडकर पार्क में हुआ बैठक का आयोजन

Wednesday, September 11, 2024 | September 11, 2024 Last Updated 2024-09-11T13:07:28Z
    Share
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हाईवे स्थित अंबेडकर पार्क में हुआ बैठक का आयोजन

रामपुर। आज दिनांक 11सितंबर 2024 दिन बुधवार को शाम 4:00 डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क रामपुर में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा रामपुर की कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया

जिसमें जिला मंत्री जगदीश पटेल जी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांत के आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने हेतु एक

 अनुस्मारक ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को तथा उसकी प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर एवं वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय रामपुर के साथ माध्यम से भेजा गया था

 जिसको की उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ ने भी केंद्र सरकार को प्रेषित कर दिया था जिसकी सूचना उत्तर प्रदेश सरकार वित्त मंत्रालय अनुभाग-3 के अनुसचिव श्रीमान संजय सिंह जी के द्वारा पंजीकृत डॉक पत्र के माध्यम से दिनांक


 12 अगस्त 2024 को जिला अध्यक्ष पंडित राम बाबू शर्मा जी के कैम्प कार्यालय में भेजी गई है। जिस पर कर्मचारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों को केवल पुरानी पेंशन योजना ही चाहिए

इसके अतिरिक्त अन्य कोई व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त बैठक में उत्तर प्रदेश सिंचाई संघ जनपद शाखा रामपुर की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत ही दिनांक 21 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाले पुनर्गठन/चुनावी कार्यक्रम में


को निष्पक्ष रूप से संपादन करने हेतु, परिषद को एक पत्र चुनाव अधिकारी नियुक्त करके चुनाव कराने का पत्र दिनांक 7 सितंबर 2024 को प्राप्त हुआ है। जिस पर चर्चा करते हुए सभी की सहमति से श्री नरेंद्र पाल सिंह संरक्षक जी को चुनाव अधिकारी तथा श्री जगदीश पटेल जिला मंत्री को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 तथा सिंचाई संघ का चुनाव निष्पक्ष रूप से संपादन करने हेतु दोनों पदाधिकारी को चुनाव अधिकारी अधिकृत किया गया है।और इस बैठक में नरेंद्र पाल सिंह संरक्षक, मुराद खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संप्रेक्षक वेद प्रकाश गंगवार,


जिला कोषाध्यक्ष चौधरी विश्व बंधु जी, संगठन मंत्री दिलशाद अली पाशा, कार्यालय सचिव इंदल सिंह, उपाध्यक्ष अमर सिंह इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित राम बाबू शर्मा ने की तथा बैठक का संचालन जगदीश पटेल ने किया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close