मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मियों में रोष नगरपालिका में पहुंच किया प्रदर्शन ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मियों में रोष नगरपालिका में पहुंच किया प्रदर्शन ।

Wednesday, September 18, 2024 | September 18, 2024 Last Updated 2024-09-19T06:45:14Z
    Share
मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मियों में रोष नगरपालिका में पहुंच किया प्रदर्शन ।
सम्भल दो माह से मानदेय न मिलने पर नगर पालिका संभल के सफाई कर्मियों में रोष है। बुधवार को सफाई कर्मियों ने नगर पालिका में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मानदेय भुगतान कराने की मांग उठाई। ईओ ने जल्द ही भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।

बुधवार को नगर पालिका परिसर में प्रदर्शनकारियों में शामिल राधेश्याम ने बताया कि दो माह हो गए हैं, लेकिन मानेदय अब तक नहीं मिला। जिससे भी मांगते हैं, एक दूसरे पर पल्ला झाड़ देते है। विनीत ने कहा कि पहले डोर-टू-डोर कर्मियों ने एक माह की तनख्वाह रोकी और अब पालिका ने रोक ली है।

 पालिका में कहते हैं तो कोई सुनवाई नहीं है। रामबाबू ने बताया कि एक माह पहले नहीं मिली और दो माह से अब नहीं मिली है। 18 माह का पीएफ भी नहीं मिला। कोई सुनने को तैयार नही है।


 सोनू ने कहा न पीएफ मिल रहा न तनख्वाह। पालिका ने तनख्वाह देने की बात कही थी। अमित ने बताया कि बच्चों की फीस भरनी है, घर का खर्चा चलाना है।

बड़ी मुश्किल हो रही है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। रामपाल ने कहा कि घर के खर्चे चलाने भारी पड़ रहे हैं। कोई सुनने को तैयार नहीं है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close