फ़ोटो परिचय : मुकेश चंद्रवंशी की मां माला पहनाकर मिठाई खिलाती हुई
समाज कल्याण पर्यवेक्षक मे नौकरी लगने से परिवार में खुशी की लहर, बाटी मिठाइयां
पटवाई : थाना क्षेत्र के नदनऊ गांव निवासी मुकेश चंद्रवंशी शुक्रवार को समाज कल्याण पर्यवेक्षक में नौकरी मे नियुक्त हो गया। नौकरी लगने से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा और गांव में मिठाइयां भी बाटी।
वर्ष 2018 में मुकेश चंद्रवंशी ने यह परीक्षा दी थी । 6 साल के लम्बे इंतजार के बाद शुक्रवार को मुकेश चंद्रवंशी का इस नौकरी में चयन हो गया ।
मुकेश के पिताजी जगतपाल चंद्रवंशी बाजार में खिले परमल की दुकान लगा कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लंबे समय इंतजार के बाद नौकरी लगने से परिवार में एक अलग उत्साह दिखा ।
परिवार ने मुकेश को माला डालकर उसका हौसला बढ़ाया। मुकेश चंद्रवंशी ने अपना ही नहीं बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है।