जब खुले में घूम रही गौमाता तो क्यों बनीं ये गौशाला - भाकियू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जब खुले में घूम रही गौमाता तो क्यों बनीं ये गौशाला - भाकियू

Friday, September 20, 2024 | September 20, 2024 Last Updated 2024-09-20T11:08:38Z
    Share
जब खुले में घूम रही गौमाता तो क्यों बनीं ये गौशाला - भाकियू

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की मासिक पंचायत बिसौली तहसील प्रांगण में हुई। जिसमें किसानों व जनहित के मुद्दे छाए रहे। व प्रशासन की लापरवाही के कारण जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पंचायत के बाद 7 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो जावेद अख्तर को सोफा सौंपा गया।


पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा बिसौली तहसील क्षेत्र में अनेक बिजली की हाईटेंशन लाइन जर्जर हैं या आबादी के ऊपर से गुज़र रही हैं। लगातार हादसे भी हो रहे हैं। कई बार लिखित शिकायत करने के बावजूद विधुत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इनको जल्द ठीक कराया जाए।
साथ ही कहा सरकार द्वारा तमाम गौशालाओं का निर्माण होने के बाबजूद खुले में गौवंश घूम कर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहें हैं। साथ ही ये लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। किसानों की जान भी जा रही है लेकिन प्रशासन इसका संज्ञान नहीं ले रहा है।

जब खुले में घूम रही हैं गौमाता तो क्यों बनीं ये गौशाला। प्रशासन बिना देर किए इनको पकड़वाकर गौशाला में भिजवाए।
बिसौली तहसील अध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान ने कहा यूरिया व डीएपी कालाबाजारी के कारण किसानों को खाद समय से नहीं मिल पा रही है। कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए।व क्षेत्र के गांवों मे राशन डीलर अपनी मनमानी पर पर उतारू हैं ।

 यूनिट पर 5 किलो राशन न देकर 4 किलो ही राशन उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा एतराज करने पर राशन कार्ड कटवाने की धमकी देते हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करें।
जिला प्रमुख महासचिव आसिम उमर ने कहा अधिकांश ग्रामों में खलयान व तालाब की ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। साथ ही कृषि उत्पादन मंडी समिति बिसौली में बने

 किसान विश्राम गृह में लगे तालों को ज़रूरी सुविधाओं के साथ खुलवाया जाए। व ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों को अभियान के तहत गड्डा मुक्त कराया जाए। 
ज़िला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद मलिक व वरिष्ठ किसान नेता दिलबाग ने संयुक्त सम्बोधन में कहा बिसौली तहसील क्षेत्र में चकमार्ग को अभियान के तहत दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया

 जाए। इन अवैध कब्जों के कारण तमाम बार झगड़े भी हो जाते हैं। कई बार ये माँग करने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं बिसौली नगर व तहसील क्षेत्र में आधार कार्ड संशोधन केंद्रों पर लूट का कार्य चल रहा है

 जहां बच्चे का आधार कार्ड बनवाने या आधार कार्ड में संशोधन के नाम पर 400 रुपये वसूले जा रहे हैं।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के रहिस अहमद मलिक कासिम खा तोताराम रामेश्वर रामचंद्र रंजीत बॉबी सिंह सुमन बाबू दिलबाग आदि लोग मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close