सीएमओ की अध्यक्षता में हुई पीसीपीएनडीटी की बैठकगर्भ में लिंग की जांच कराने होगी जुर्माने के साथ जेल03 नए व 05 नवीनीकरण की हुई संस्तुति

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सीएमओ की अध्यक्षता में हुई पीसीपीएनडीटी की बैठकगर्भ में लिंग की जांच कराने होगी जुर्माने के साथ जेल03 नए व 05 नवीनीकरण की हुई संस्तुति

Thursday, October 3, 2024 | October 03, 2024 Last Updated 2024-10-03T15:10:47Z
    Share
सीएमओ की अध्यक्षता में हुई पीसीपीएनडीटी की बैठक
गर्भ में लिंग की जांच कराने होगी जुर्माने के साथ जेल
03 नए व 05 नवीनीकरण की हुई संस्तुति

बदायूँ: 03 अक्टूबर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत गठित जनपदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गर्भ में लिंग की जांच कराना कानून अपराध है। इस प्रकार का कृत्य कोई भी ना करें। दोषी पाए जाने पर जेल व जुर्माना दोनों का प्रावधान अधिनियम में है।

आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ रही हैं। बैठक में 11 नए पंजीकरण में से 03 पंजीकरण तथा 08 नवीनीकरण के आवेदन पत्रों में से 05 की संस्तुति की गई। जिस पर अंतिम निर्णय समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी बदायूं द्वारा लिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 (पीसीपीएनडीटी) भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए बनाया गया कानून है।

 अल्ट्रासाउंड आदि रजिस्ट्रेशन के लिए pyaribitiya.in नामक एक नया पोर्टल बना है। जिस पर नए आवेदन व नवीनीकरण के आवेदन दोनों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। गुरुवार को आयोजित बैठक


 में 11 नए आवेदन पत्रों में से 03 आवेदन पत्रों बिनावर अल्ट्रासाउंड सेंटर बिनावर, गुप्ता मेटरनिटी एंड नर्सिंग होम इंदिरा चौक बदायूं व जैन हॉस्पिटल सिंगलर गर्ल्स स्कूल के सामने नेकपुर बदायूं की संस्तुति की जा रही है।


 उन्होंने बताया कि 08 नवीनीकरण के आवेदनों में से सिटी अल्ट्रासाऊंड सेंटर आलापुर रोड बदायूं, सरन क्लीनिक ऑफीसर कॉलोनी बदायूं, सुधीर नर्सिंग होम कृष्णापुरी सिविल लाइन बदायूं, सकरी क्लीनिक एवं अल्ट्रासाउंड बदायूं, अलीगढ़ अल्ट्रासाऊंड सेंटर जिला महिला चिकित्सालय के सामने कुल 05 नवीनीकरण हेतु संस्तुति की जा रही है। अंतिम निर्णय समिति के अध्यक्ष व डैजिगनेटेड अथॉरिटी जिलाधिकारी द्वारा लिया जाना है।


 उन्होंने बताया कि हेल्थ फैसिलिटी सेंटर के रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन चलाया जा रहा है। जिस पर सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों आदि फैसिलिटी को अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पीसीपीएनडीटी के जनपद के नोडल अधिकारी डॉ0 जावेद हुसैन द्वारा स्वयं निरीक्षण भी किया गया है तथा उनके द्वारा निरीक्षण उपरांत संस्तुति भी की गई है।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष चिकित्सालय डॉ0 कप्तान सिंह, रेडियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल डॉ0 सुशील कुमार, नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी/एसीएमओ डॉ जावेद हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close