एसडीएम के आश्वासन पर लेखपालों का धरना खत्म
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं।बिल्सी। विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों द्वारा किया जा रहा धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को संघ के जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में समाप्त हो गया।
एसडीएम रिपुदमन सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर लेखपालों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।लेखपाल समय से वेतन दिए जाने, निलंबित चल रहे लेखपाल कमल सिंह को बहाल करने समेत कई मांगों को लेकर धरने
पर थे। एसडीएम के समस्याओं के जल्द निस्तारण के आश्वासन के बाद लेखपालों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। इस मौके पर तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता,
जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह, जिला मंत्री कमल कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मंत्री विजेंद्र पाल सिंह, हरिओम सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।