आर्य कन्या कालेज में हुई खो खो प्रतियोगिता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आर्य कन्या कालेज में हुई खो खो प्रतियोगिता

Thursday, October 3, 2024 | October 03, 2024 Last Updated 2024-10-04T04:38:35Z
    Share
आर्य कन्या कालेज में हुई खो खो प्रतियोगिता
*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं*।बिल्सी। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर जनपदीय बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग की अंडर-14, 17 और 19 श्रेणियों के छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की टीम विजेता रही, जबकि उपविजेता का खिताब राजा राम महिला इंटर कॉलेज बदायूं ने हासिल किया। जूनियर वर्ग में मुन्नालाल इंटर


कॉलेज वजीरगंज की टीम विजेता बनी और आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी की टीम उपविजेता रही।सब-जूनियर वर्ग में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी की टीम ने विजेता का खिताब जीता,


जबकि आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुमन रानी, खेल शिक्षिका नीलम सागर, किरण वर्मा, प्रमिला, मोहित माहेश्वरी, अजय पटेल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close