07 अक्टूबर से होगा ग्रामवार चौपाल का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

07 अक्टूबर से होगा ग्रामवार चौपाल का आयोजन

Thursday, October 3, 2024 | October 03, 2024 Last Updated 2024-10-03T15:06:08Z
    Share
07 अक्टूबर से होगा ग्रामवार चौपाल का आयोजन

बदायूँ 03 अक्टूबर। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के वर्ष 2023 से पूर्व के चकबन्दी प्रकिया में सम्मिलित ग्रामों में उप संचालक चकबन्दी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता

 में ग्रामवार चौपाल लगाये जाने की तिथि व स्थान निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह ग्राम चौपाल आगामी 07 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 18 ग्रामों के पंचायत भवनों में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 07 अक्टूबर को तहसील बदायूँ के ग्राम गुलड़िया, 09 अक्टूबर को तहसील बिसौली के ग्राम परौली व ग्राम पेपल, 10 अक्टूबर को तहसील बिल्सी ग्राम वेहटा जवी, 11 अक्टूबर को तहसील बिसौली के ग्राम सिठौली व ग्राम

 पाठकपुर, 14 अक्टूबर को तहसील बिल्सी के ग्राम मुहम्मद गंज, सिरासौल पट्टी सीताराम व सिरासौल पट्टी जसा, 16 अक्टूबर को तहसील बिल्सी के ग्राम मिश्रीपुर मुकइया, खिरवारा, रसूला,

18 अक्टूबर को तहसील बदायूँ के ग्राम भूड़ा भदरौल, 23 अक्टूबर को तहसील बिल्सी के ग्राम पिंडौल, सिरतौल व वेहटा गुसाईं, 25 अक्टूबर को तहसील बदायूँ के ग्राम गिधौल व 26 अक्टूबर को तहसील दातागंज के ग्राम चितरी महुआ में ग्राम चौपाल आयोजित होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close