अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन शाखा बदायूं ने जिला अध्यक्ष शेर सिंह यादव के नेतृत्व में मालवीय आवास गृह बदायूं पर एकत्रित होकर अपनी 10 सूत्रीय मांगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
बदायूं :- अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज 4/10/2024 को उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन शाखा बदायूं ने जिला अध्यक्ष शेर सिंह यादव के नेतृत्व में मालवीय आवास बदायूं पर एकत्रित होकर अपनी 10 सूत्रीय मांगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर प्रदेश संरक्षक अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की रोजगार सेवा को मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम न होकर प्राइवेट वह अन्य लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।
इसकी जानकारी रोजगार सेवक को भी नहीं है, जिससे फर्जी उपस्थित बनने की संभावना रहती है। इस व्यवस्था पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा है इसके अलावा ग्राम रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय दिलाया जाए।
रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर के बिना कोई भी डिमांड ना की जाए और सेंट्रल का भुगतान न किया जाए रोजगार सेवकों को गुणवत्ता युक्त स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए।
रोजगार सेवकों की ई पी एफ की धनराशि होल्डिंग अकाउंटर से खाते में भेजी जाए।
जिला अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने कहा जनपद के सभी ब्लॉकों में प्रत्येक सप्ताह मीटिंग की जाए।
ब्लॉको या कार्यालयो में रोजगार सेवक की जगह प्राइवेट व्यक्ति से काम दिया जा रहा है इस पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दहगवा गिरीश यादव, विनोद यादव, सोमवीर सिंह, राम चेतन दास, कल्याण सिंह, कोमल सिंह, रीना यादव, अनुराधा शर्मा, ललतेश यादव, प्रवीण, पूनम सक्सेना, दिनेश कुमार, अवनीश यादव, राहुल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे