बरेली के नवाबगंज में तैनात इंस्पेक्टर कोर्ट नहीं पहुंचे। कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट के साथ ही धारा 350 का नोटिस जारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली के नवाबगंज में तैनात इंस्पेक्टर कोर्ट नहीं पहुंचे। कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट के साथ ही धारा 350 का नोटिस जारी

Friday, October 4, 2024 | October 04, 2024 Last Updated 2024-10-05T04:02:40Z
    Share
बरेली के नवाबगंज में तैनात इंस्पेक्टर कोर्ट नहीं पहुंचे। कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट के साथ ही धारा 350 का नोटिस जारी

रामपुर : शहर कोतवाली में सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट और डकैती के 12 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। यह मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं। पिछले दिनों बचाव पक्ष के अधिवक्ता के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी मुकदमों की सुनवाई एक साथ करने का आदेश दिया था।

इस आदेश के बाद शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बरेली के नवाबगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसकी वजह से उनकी गवाही नहीं हो सकी। कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट के साथ ही धारा 350 का वारंट जारी करते हुए सुनवाई के लिए आठ अक्तूबर की तारीख तय कर दी। आजम खां इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं।

शत्रु संपत्ति के मामले में 11 को होगी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां पर दर्ज शत्रु संपत्ति के मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 11 अक्तूबर को होगी। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close