23 अक्टूबर को होगा युवा उत्सव एवं विज्ञान मेंले का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

23 अक्टूबर को होगा युवा उत्सव एवं विज्ञान मेंले का आयोजन

Saturday, October 19, 2024 | October 19, 2024 Last Updated 2024-10-19T10:18:25Z
    Share
23 अक्टूबर को होगा युवा उत्सव एवं विज्ञान मेंले का आयोजन
22 अक्टूबर तक युवा करें आवेदन
बदायूँ 19 अक्टूबर। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम ने बताया कि जनपद में 23 अक्टूबर को एक दिवसीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। युवा उत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, कविता, कहानी लेखन,

 चित्रकारी व डिक्लेमेशन कार्यक्रम होंगे तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की थीम में अभिनव प्रोजेक्टों को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान मेले का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें 15 से 29 आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं।

जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम ने बताया कि युवा उत्सव 23 अक्टूबर को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक अवयव में लोक नृत्य, लोकगीत तथा जीवन कौशल अवयव में कविता, कहानी लेखन,

चित्रकारी व डिक्लेमेशन कार्यक्रम होंगे तथा थीमेटिक अवयव में विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की थीम में इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले अभिनव प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। जिसमें 15 से 29 आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं।

इस हेतु एक निर्णायक मंडल का भी गठन किया जाएगा, जिसका निर्णय अंतिम होगा।
उन्होंने बताया कि इस हेतु जनपद व मंडल स्तर पर समितियां भी गठित की गई है। विजेताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे तथा उन्हें मंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

उन्होंने जनपद के युवाओं से अपील की कि वह युवा उत्सव व विज्ञान मेले में प्रतिभाग करने हेतु अपना लिखित प्रार्थना पत्र व आवेदन जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन बदायूं में 22 अक्टूबर तक दे सकते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close