स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में रामपुर जिले के मिलक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया
जिले की अन्य तहसीलों में स्थित पांच पीएचसी को भी अवार्ड प्रदान किए गए हैं। यूपी में रामपुर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में भी पहला स्थान बना लिया। इससे पहले रामपुर मुख्यमंत्री पोर्टल व आईजीआरएस की शिकायतों के
समाधान में पहला स्थान पा चुका है। करीब डेढ़ साल पहले फरीदपुर से स्थानांतरित होकर मिलक आए चिकित्साधीक्षक डॉ. बासित अली ने अस्पताल की व्यवस्थाए दुरुस्त की हैं। प्रभारी अधीक्षक के रूप में प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
में छूटी हुई सभी कर्मियों को पूरा कराया और अस्पताल को एक भव्य और दिव्य रूप दिया है। डॉ. बासित अली ने बताया कि रामपुर जिले में कुल 15 स्वास्थ्य केंद्रों को सम्मानित किया गया है, जिसमें मिलक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पहला तथा
इसके अतिरिक्त राजपुरा पीएचसी ने जिले में पहला, धमोरा पीएचसी ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। तहसील क्षेत्र के सात आरोग्य कायाकल्प मंदिरों ने भी प्रदेश में धमाल मचाया है। जिनमें लोहा पट्टी, परम, क्रमचा, जीवाई जदीद, कल्यानपुर, सिहारी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में भी राष्ट्रीय स्तर पर तीन आयुष्मान मंदिर का चयन किया गया है। प्रदेश में इस उपलब्धि से डॉ. बासित अली ने सीएमओ अधिकारी डॉ. एसपी सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी।