गांधीवादी तरीके से धरना दे रहे किसान भाकियू (चढूनी)नवें दिन भी जारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गांधीवादी तरीके से धरना दे रहे किसान भाकियू (चढूनी)नवें दिन भी जारी

Sunday, October 13, 2024 | October 13, 2024 Last Updated 2024-10-13T13:13:22Z
    Share
गांधीवादी तरीके से धरना दे रहे किसान भाकियू (चढूनी)नवें दिन भी जारी
बदायूँ। अलापुर पुलिस प्रशासन व गौशाला संचालन कमेटी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चढूनी का धरना मालवीय आवास ग्रह पर नवें दिन भी जारी रहा।
भाकियू चढूनी कार्यकर्ताओं पर अलापुर पुलिस प्रशासन द्वारा लिखे फ़र्ज़ी मुकदमे व खिरिया रहलू की गौशाला संचालन

 कमेटी के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं का अनिश्चित कालीन धरना नोवें दिन भी जारी रहा। धरने के नेतृत्व कर रहे ज़िला प्रभारी अजब सिंह राजपूत ने कहा आजाद भारत देश में किसानों को इंसाफ के लिए भटकना पड़ रहा है
ज़िलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया आज धरने को नौवां दिन हो गए किसी भी अधिकारी ने किसानों को सुनना भी ज़रूरी नहीं समझा। सोमवार को इस संबंध में जनपद भर के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। सोमवार को पंचायत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ज़िला प्रमुख महासचिव आसिम उमर ने कहा गांधीवादी तरीके से कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। प्रशासन को चाहिए भाकियू कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनें व उसका निस्तारण कराएं।

इस मौके पर धरना स्थल पर बदायूँ नगर अध्यक्ष आरिफ़ रज़ा, कुँवरगांव नगर अध्यक्ष इरफान अहमद, कासिम अली, दिलबाग, लटूरी, रामेश्वर, छोटेलाल, कविता, राजेन्द्र, मुकेश, आयशा, इसबाह, व मफाज़ा पूरनलाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close